|
बजट तक धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा बाजार |
|
|
अमिताभ चक्रवर्ती, प्रेसिडेंट (इक्विटी) रेलिगेयर सिक्योरिटीज
आज वायदा सेट्लमेंट के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव तो रहेगा ही, लेकिन मुझे लगता है कि सेट्लमेंट 4300 के ऊपर ही होना चाहिए।
इस समय बाजार ने काफी ज्यादा उम्मीदें लगा रखी हैं। इसके चलते बाजार में एक अति-उत्साह है और दिग्गज शेयरों के साथ-साथ छोटे-मँझोले हर तरह के शेयर काफी तेजी दिखा रहे हैं। मेरा अनुमान है कि बजट तक बाजार धीरे-धीरे बढ़ेगा और सेंसेक्स 15,000 तक जा सकता है। लेकिन बजट के बाद बाजार को निराशा हो सकती है। बाजार ज्यादा ही उम्मीदें लगा रहा है और सारी उम्मीदें पूरी नहीं हो सकतीं। इसलिए बजट के बाद गिरावट आ सकती है, जिसमें दिग्गज शेयरों पर ज्यादा असर होगा। बजट के बाद बाजार मँझोले शेयरों में भी अच्छे-बुरे शेयरों के बीच फर्क करना शुरू कर देगा। अभी तो लगभग सारे मँझोले शेयर तेजी दिखा रहे हैं और इसमें ऐसे भी तमाम शेयर हैं, जो बुनियादी रूप से मजबूत नहीं हैं। लेकिन आगे चल कर मुझे बाजार की स्थिति अच्छी ही दिखती है। मुझे उम्मीद है कि इस साल के दूसरे हिस्से में विकास दर फिर से बढ़ने लगेगी। इसके साथ ही कंपनियों की आमदनी के बारे में विश्लेषकों के अनुमान भी बढ़ेंगे। अभी तो आमदनी के अनुमान भी काफी घटा दिये गये हैं और लोग पीई अनुपात भी काफी कम मान कर चल रहे हैं, मानो ये सारी कंपनियाँ दीवालिया हो गयी हों। आने वाले समय में यह सोच बदलेगी। |
|
Last Updated ( Tuesday, 16 February 2010 12:28 )
|