|
निफ्टी (Nifty) 6200 के ऊपर जाने की उम्मीद कम |
|
|
|
अशोक अग्रवाल, प्रमुख, एस्कॉर्ट्स सिक्योरिटीज : भारतीय बाजार आज मजबूत खुला है, लेकिन बाद में यह यूरोपीय बाजारों की शुरुआत और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी पर निर्भर करेगा।
दोपहर बाद मुनाफावसूली की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। 6190-6200 पर निफ्टी को दबाव झेलना पड़ सकता है। निफ्टी के लिए आज का दायरा 6120-6200 का रह सकता है। छोटी अवधि के दौरान बाजार में तेज उतार-चढाव रह सकता है। अगले 15 दिनों में कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे आने लगेंगे। कुल मिलाकर नतीजे अच्छे ही रहने की उम्मीद है, लेकिन ये नतीजे असाधारण नहीं होने वाले हैं। आईटी (IT) क्षेत्र पहले से ही बढ़ चुका है और बैंकिंग (Banking) पर दबाव दिख रहा है। ऐसे में एक गिरावट आ सकती है। मुझे लगता है कि अगले 15 दिनों में निफ्टी का दायरा 5800-6200 के बीच रह सकता है। अभी फार्मा (Pharma), कैपिटल गुड्स (Capital Goods) और इन्फ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) में निवेश किया जा सकता है। वहीं रियल्टी क्षेत्र में तेज उतार-चढाव रह सकता है। बैंक और ऑटो में सतर्क रहने की जरूरत है। चाहें तो इनमें बिकवाली भी की जा सकती है। (Ashok Agarwal, Head, Escorts Securities) (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2011) |
|
Last Updated ( Tuesday, 04 January 2011 09:37 )
|