Home जानकारों की राय नाम चुनें अशोक अग्रवाल (एस्कार्ट्स) निफ्टी (Nifty) में गिरावट का अंदेशा बाकी : अशोक अग्रवाल (Ashok Agarwal)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) में गिरावट का अंदेशा बाकी : अशोक अग्रवाल (Ashok Agarwal) Print E-mail

निफ्टी में एक हल्की तेजी आ सकती है, 5000-5050 तक की उछाल संभव है।

लेकिन आम धारणा यही है कि निफ्टी ने 4700 तोड़ा है, इसलिए यह और नीचे जायेगा। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल नकद में भी बड़ी बिकवाली की है, जो चिंता की बात है। मुझे लगता है कि निफ्टी 4200-4300 तक गिरने की संभावना रहेगी। उस समय निवेशक मौके का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन उस निवेश पर भी थोड़ा इंतजार करने के बाद ही अच्छा फायदा मिल सकेगा।
यह अच्छी बात है कि सरकार ने नीतियों से जुड़े फैसले लेने शुरू कर दिये हैं। लेकिन नुकसान तो पहले ही हो चुका है। रुपये की कमजोरी और महँगाई दर जैसी चिंताओं के चलते बाजार की धारणा काफी कमजोर है। एक तरह से निवेशक बाजार से बाहर चले गये हैं।
हमारी अर्थव्यवस्था बुनियादी रूप से इतनी कमजोर नहीं हो गयी है, जितनी बाजार में गिरावट आ गयी है। महँगाई दर तो जनवरी 2011 में भी ज्यादा थी। लेकिन कोई शेयर 80 रुपये से गिर कर 20 रुपये 30 रुपये पर आ जाये, जबकि कंपनी के कामकाज में ऐसा कोई फर्क नहीं आया हो तो उसे समझना मुश्किल हो जाता है। बाजार की धारणा कमजोर होने के चलते अभी बाजार का ऊपर जाना मुश्किल होगा। छोटे-मँझोले शेयरों की एक बड़ी सूची है जो बाजार की गिरावट की तुलना में कई गुना ज्यादा गिरावट आयी है। इससे लोगों का भरोसा घट गया है और निवेशक बुरी तरह निराश हैं। अशोक अग्रवाल, सीओओ, एस्कॉर्ट्स सिक्योरिटीज (Ashok Agarwal, COO, Escorts Securities)
(शेयर मंथन, 25 नवंबर 2011)

Last Updated ( Friday, 25 November 2011 11:50 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.