|
निफ्टी के लिए 4,950 पर बाधा |
|
|
अशोक अग्रवाल, प्रमुख, एस्कॉर्ट्स सिक्योरिटीज
इस समय जिस तरह का माहौल है, उसमें निफ्टी के लिए 4,900 के स्तर के ऊपर टिकना आसान नहीं है।
हालाँकि इस समय बाजार का रुझान सकरात्मक है, लेकिन इसकी रैली (तेजी) ओवर एक्सटेंडेड हो गयी है। काफी समय से लोग मुनाफावसूली की संभावना जता रहे हैं, लेकिन इनकी यह संभावना असलियत में नहीं बदल रही है। बाजार की यही विडंबना है कि जब अधिकांश लोग किसी एक विचार के पक्ष में हो जाते हैं, तो बाजार उस पक्ष में नहीं जाता। निफ्टी के लिए नीचे की ओर 4,730 पर समर्थन है, जबकि ऊपर की ओर इसके लिए 4,950 पर बाधा है। ऐसे आसार हैं कि आगे आने वाले आठ-दस दिनों तक निफ्टी इसी दायरे के भीतर ऊपर-नीचे होता रहेगा। इस दौरान वैश्विक बाजारों से मिलने वाले संकेतों की अहम भूमिका होगी। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2009) |
|
Last Updated ( Tuesday, 15 September 2009 15:43 )
|