Home जानकारों की राय नाम चुनें अशोक अग्रवाल (एस्कार्ट्स) इन्फोसिस के नतीजे इतने भी बुरे नहीं
Banner
Banner
Banner
इन्फोसिस के नतीजे इतने भी बुरे नहीं Print E-mail

अशोक अग्रवाल, प्रमुख, एस्कॉर्ट्स सिक्योरिटीज

बाजार आज कुछ कमजोर लग रहा है, क्योंकि इन्फोसिस के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने से ऊपरी स्तरों पर थोड़ा दबाव है।

निफ्टी का आज का दायरा 5340-5390 के बीच रह सकता है। अभी यह कहना मुश्किल है कि बाजार की अगली दिशा क्या होगी। अगर निफ्टी यहाँ से आगे बढ़ता है तो 5520 तक जा सकता है। 5500 के ऊपर निफ्टी को कड़ी बाधा मिलेगी।
इन्फोसिस के तिमाही नतीजों ने थोड़ा निराश किया है। लेकिन फिर भी नतीजे उतने बुरे नहीं हैं। दरअसल बाजार की उम्मीद कुछ ज्यादा बन गयी थी। वैसे भी कंपनी के भविष्य के प्रदर्शन का अनुमान कम नहीं हुआ है। अभी टीसीएस और विप्रो जैसी कंपनियों के नतीजे भी आने हैं। इनके नतीजे आने के बाद ही आईटी कंपनियों की सेहत के बारे में ज्यादा भरोसे से कुछ कहा जा सकेगा।
मुझे लगता है कि इस समय रक्षात्मक क्षेत्रों में निवेश किया जाना चाहिए। इस लिहाज से फार्मा, एफएमसीजी, बैंकिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के शेयरों में निवेश फायदेमंद हो सकता है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2010)

Last Updated ( Tuesday, 13 July 2010 10:16 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.