|
भारतीय बाजारों में मजबूती जारी रहने की उम्मीद |
|
|
अशोक अग्रवाल, निदेशक, ग्लोब कैपिटलकल अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी रही और आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती है।
ऐसी स्थिति में आज भारतीय शेयर बाजारों में भी कल की तेजी जारी रहने की उम्मीद है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख है और उनमें बढ़त दर्ज की जा रही है। जिसके असर से भारतीय बाजारों में भी सकारात्मक रुख बन गया है। यह अवश्य है कि किसी भी बाजार में तेजी के बाद सुधार (करेक्शन) आता ही है। लेकिन इतना जरुर कहा जा सकता है कि सबसे बुरे दौर को हम पीछे छोड़ चुके हैं। कॉर्पोरेट जगत से अप्रैल-जून तिमाही के जो नतीजे अब तक आये हैं, वे बाजार की उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इन उम्मीद से बेहतर नतीजों की वजह से भी भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती बढ़ी है। आने वाले समय में मुझे दिग्गज शेयरों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2009) |
|
Last Updated ( Friday, 24 July 2009 09:53 )
|