Home जानकारों की राय नाम चुनें अशोक अग्रवाल (ग्लोब) स्पष्ट नहीं है भारतीय शेयर बाजारों की दिशा
Banner
Banner
Banner
स्पष्ट नहीं है भारतीय शेयर बाजारों की दिशा Print E-mail

अशोक अग्रवाल, निदेशक, ग्लोब कैपिटल

इस समय भारतीय शेयर बाजारों की दिशा स्पष्ट नहीं है और इनके वैश्विक संकेतों के अनुरूप चलने की संभावना है।

खास तौर पर हमारे बाजारों की चाल चीन के बाजारों की चाल पर निर्भर दिख रही है। इस समय भारतीय शेयर बाजारों के कारोबार में उतार-चढ़ाव के आसार लग रहे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से इक्विटी बाजार से पूँजी निकालने का सिलसिला जारी है और चीन के शेयर बाजारों में आ रही गिरावट इसके पीछे एक खास वजह है। भारतीय शेयर बाजार तब तक इसी दायरे में बने रहेंगे, जब तक हालात स्पष्ट नहीं हो जाते। इस समय चीन के शेयर बाजारों के बारे में आशंकाएँ बढ़ती दिख रही हैं। निवेशक इस बात को ले कर भ्रमित हैं कि चीन के बाजारों की तेजी वास्तविक है या नहीं। ऐसा माना जा रहा है कि वहाँ के बाजार बुनियादी बातों की तुलना में अधिक बढ़ गये हैं और मूल्यांकन जरूरत से ज्यादा हो गये हैं। ऐसी बातों का असर हमारे शेयर बाजारों पर भी पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2009)

Last Updated ( Friday, 21 August 2009 09:34 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.