Banner
निफ्टी जा सकता है 5400-5500 तक Print E-mail

अशोक अग्रवाल, निदेशक, ग्लोब कैपिटल

भारतीय शेयर बाजार का रुख अभी सकारात्मक लग रहा है।

मुझे लगता है कि अगले 2-3 महीनों में निफ्टी का 5400-5500 तक जाना सँभव है। इसलिए बाजार में अभी सकारात्मक ही रहना चाहिए। अगर बाजार किसी नरमी में थोड़ा नीचे आये तो वह खरीदारी का मौका ही होगा। निफ्टी ज्यादा-से-ज्यादा 4800 तक फिसल सकता है, लेकिन उससे ज्यादा गिरावट की आशंका मुझे नहीं लग रही है।
अभी कुल मिला कर पूरा बाजार ही मुझे ठीक लग रहा है। लेकिन रियल एस्टेट क्षेत्र के शेयरों को लेकर सावधान रहना चाहिए। इस क्षेत्र के शेयरों में निवेश नहीं करें। अभी इस क्षेत्र को लेकर कई चिंताएँ हैं। घर कर्ज पर ब्याज दरें बढ़नी शुरू हो गयी हैं। साथ ही रियल एस्टेट की कीमतें भी ऊँची ही चल रही हैं। अब इस पर सेवा कर (सर्विस टैक्स) भी लग गया है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2010)

Last Updated ( Friday, 05 March 2010 09:51 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner