|
मुनाफावसूली का फैसला नतीजे देखने के बाद |
|
|
अशोक अग्रवाल, निदेशक, ग्लोब कैपिटल
मुझे लगता है कि अभी भारतीय शेयर बाजार अच्छा ही चलना चाहिए।
अब इस स्तर पर आकर कोई अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है कि यह कहाँ तक चढ़ सकता है। लेकिन बाजार में अभी कमजोरी आने का कोई संकेत तो नहीं दिख रहा है। बाजार में मजबूती कई कारणों से आयी है। पहले तो अच्छा बजट आया। कंपनियों का कामकाज ठीक हो रहा है। अर्थव्यवस्था अच्छी होने लग गयी है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की हालत सुधरी है। साथ में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) खरीदारी कर रहे हैं। इन सब बातों के असर से बाजार ऊपर जा रहा है। अगर मुनाफावसूली के लिहाज से सोचा जाये, तो मैं थोड़ा इंतजार करने की सलाह दूँगा। तिमाही नतीजों को देखने के बाद ही इस बारे में फैसला करना बेहतर होगा। बाजार की अगली दिशा के लिए जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 18 March 2010 09:50 )
|