Home जानकारों की राय नाम चुनें एम बी सिंह निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 6000 के आसपास
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 6000 के आसपास Print E-mail

एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया : भारतीय बाजार आज सकारात्मक रुझान के साथ एक दायरे में रहने की संभावना है।

निफ्टी का आज का दायरा 5850-5925 के बीच रह सकता है। अगले 15 दिनों में निफ्टी 5700-6150 के बीच रहने की उम्मीद है। बाजार मोटे तौर पर अभी सकारात्मक ही लग रहा है। अप्रैल वायदा सीरीज की निफ्टी का सेट्लमेंट 6000 के आसपास होने की उम्मीद है। निफ्टी अगर 5925 का स्तर पार कर ले तो यह 6150-6200 तक जा सकता है।
चौथी तिमाही में कंपनियों के नतीजे ठीक ही रहे हैं। लेकिन कच्चे तेल की ऊँची कीमत चिंता का बड़ा कारण है। हालाँकि बाजार अभी कच्चे तेल की कीमत और महँगाई को नजरअंदाज कर रहा है। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगली समीक्षा बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला होने पर बाजार में गिरावट आ सकती है। मुझे लगता है कि अगर 5700 का स्तर टूटा तो 5500-5550 के स्तर दिख सकते हैं।
निवेशकों को अभी बाजार में अपने सारे पैसे लगाने से बचना चाहिए। लेकिन कारोबारी कुछ जोखिम ले सकते हैं। अभी रियल्टी (Reality), बैंकिंग (Banking), तेल-गैस, एफएमसीजी (FMCG) जैसे क्षेत्र मजबूत लग रहे हैं।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में नयी चाल (Breakout) आने की उम्मीद है और यह 400-420 तक जा सकता है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) जब तक 1100 के ऊपर नहीं निकलता, तब तक यह एक दायरे में ही रहेगा। (M B Singh, CEO, Technical Traders of India)
(शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2011)

Last Updated ( Monday, 25 April 2011 09:18 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.