|
क्या खरीदें, क्या बेचें: एम बी सिंह (M B Singh) |
|
|
|
बीरेंद्र कुमार: मैंने क्रेस्ट एनिमेशन (Crest Animation) के 100 शेयर पिछले महीने 80 रुपये के भाव पर खरीदे थे।
मैंने यह खबर सुन कर इसे खरीदा कि यह 88 रुपये तक जायेगा, लेकिन यह नीचे गिरने लगा। मुझे क्या करना चाहिए? क्या मैं और 1 महीने इसमें रुकूँ, या घाटा सह कर निकल जाऊँ? उत्तर: आपके नुकसान पर अफसोस होता है। आपने अगर 8 रुपये के फायदे के लिए सौदा किया तो आपको केवल 3 रुपये नीचे घाटा काटने का स्तर (stop loss) रखना चाहिए था। मगर अभी आपको 30 रुपये का घाटा हो रहा है। शायद यह और 30 रुपये नीचे गिर सकता है। आपका घाटा अभी करीब 2800 रुपये का है, जो लाखों का सबक सीखने के लिए काफी छोटा शुल्क है। अगर आप इसमें 1 महीने और रुकेंगे तो इससे आपको अपना घाटा कम करने में कोई मदद नहीं मिलेगी। रत्नेश, दिल्ली: मैंने 2400 के भाव पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) खरीदा है, लेकिन यह नीचे जा रहा है। मुझे क्या करना चाहिए? उत्तर: किसी दिन इस शेयर में जब उछाल दिखे, तो उसमें निकल जायें। मुझे लगता है कि बैंकिंग क्षेत्र अगले 3 सालों के लिए बाजार का पसंदीदा क्षेत्र नहीं बन पायेगा। एसबीआई शायद सँभल कर 2300 तक आयेगा, लेकिन उसके बाद और गिरावट की संभावना रहेगी। विमल कुमार, अहमदाबाद: कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) कैसा लग रहा है? अगले 6 महीने के लिए इसका लक्ष्य क्या है? उत्तर: अभी यह शेयर मजबूत लग रहा है और यहाँ से कुछ और ऊपर जा सकता है। लेकिन अब इसमें मुनाफा ले कर निकलने का समय आ रहा है, इस समय खरीदारी नहीं करें। सूरज, इंदौर: मैंने डीएलएफ (DLF) में 212 पर बिकवाली सौदा (Short) किया है। कितने पर मुनाफा ले लेना चाहिए? उत्तर: अभी यह शेयर कमजोर लग रहा है और अगले 1 महीने में 150 रुपये तक का भाव आने की भी संभावना दिख रही है। लेकिन उससे पहले यह 220-225 तक वापस लौट सकता है। अगर आपने केवल कुछ दिनों के लिए सौदा किया है तो 214 या 221 पर घाटा काटने का स्तर तय करके रखें। एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया (M B Singh, CEO, Technical Traders of India) (स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक, उनकी कंपनी या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) पाठक जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए हमें
This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it
पर ईमेल भेजें। (शेयर मंथन, 26 मई 2011) |
|
Last Updated ( Thursday, 26 May 2011 08:27 )
|