Home जानकारों की राय नाम चुनें एम बी सिंह निफ्टी जा सकता है 5350 तक : एम बी सिंह (M B Singh)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी जा सकता है 5350 तक : एम बी सिंह (M B Singh) Print E-mail

बाजार आज थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन गिरावट बहुत ज्यादा नहीं होगी।

निफ्टी के लिए आज का दायरा 5100-5180 के बीच रह सकता है। अभी निफ्टी के लिए 5177-5200 के बीच बाधा है। इस दायरे में निफ्टी थोड़ा अटक सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि निफ्टी में मौजूदा वापस उछाल (पुल बैक) की रफ्तार अभी सुस्त नहीं पड़ेगी। अगर कोई बड़ी नकारात्मक खबर नहीं आये तो निफ्टी मौजूदा वापस उछाल में 5350 तक जा सकता है।
हालाँकि मौजूदा वापस उछाल में कोई जोरदार खरीदारी नहीं हो रही है। निफ्टी के लिए नीचे की ओर 4300 तक फिसलने का लक्ष्य अभी बाकी है। मुझे लगता है कि अगर 4700 का अहम समर्थन स्तर टूटा तो 1-2 महीनों में निफ्टी 4300 तक फिसल सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के ऐलान से कोई खास उम्मीद नहीं है। हो सकता है इससे अमेरिकी बाजार में थोड़ी तेजी आ जाये, लेकिन सालों की गलतियों की भरपाई इतनी जल्दी नहीं की जा सकती।
निवेशकों को अभी रियल्टी (Realty) और इन्फ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) क्षेत्रों में निवेश करना चाहिए। इन दोनों क्षेत्रों की गिरावट पूरी हो गयी लगती है। चीनी और बिजली क्षेत्रों में गिरावट अभी बाकी है। लेकिन जल्दी ही इन क्षेत्रों में भी गिरावट पूरी होने की उम्मीद है। एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया (M B Singh, CEO, Technical Traders of India)
(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2011)

Last Updated ( Friday, 09 September 2011 09:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.