Home जानकारों की राय नाम चुनें एम बी सिंह निफ्टी (Nifty) 4300 तक फिसलने पर बनेगी तलहटीः एम बी सिंह (M B Singh)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) 4300 तक फिसलने पर बनेगी तलहटीः एम बी सिंह (M B Singh) Print E-mail

भारतीय बाजार आज कमजोर ही लग रहा है और निफ्टी 4925-5030 के दायरे में रहने की संभावना है।

बाजार अभी तकनीकी तौर पर कमजोर ही है। अगर अक्टूबर वायदा सीरीज की बात की जाये तो निफ्टी 4720-5170 के दायरे में रह सकता है। लेकिन अगर 4720 का स्तर टूटा तो निफ्टी को 4300 के स्तर तक फिसलने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। मुझे लगता है कि 4300 के स्तर पर गिरावट पूरी हो जायेगी और वहाँ से एक तेज वापस उछाल आ सकती है। लेकिन उसके बाद बाजार 4-5 महीनों तक एक दायरे में रह सकता है। उस दायरे में समय गुजारने के बाजार के बाद बड़ी तेजी की संभावना है।
अभी बाजार पर कई घरेलू और विदेशी मसलों पर चिंताएँ हावी हैं। घरेलू स्तर पर डाँवाडोल होते राजनीतिक हालात बाजार को परेशान कर रहे हैं। वहीं महँगाई और ऊँची ब्याज दरों की चिंता तो है ही। मुझे लगता है कि भारतीय रिजर्व बैंक अभी एक-दो बार और ब्याज दरें बढ़ा सकता है।
इस समय काफी ज्यादा पिट चुके शेयरों में खरीदारी की जा सकती है। लेकिन निर्यात क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बचना चाहिए। मुझे लगता है कि बैंकिंग क्षेत्र में अभी और गिरावट बाकी है। अगली तेजी में रियल्टी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिजली और चीनी क्षेत्र के शेयरों में जोरदार तेजी रह सकती है। एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया (M B Singh, CEO, Technical Traders of India)
(शेयर मंथन, 30 सितंबर 2011)

Last Updated ( Friday, 30 September 2011 10:13 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.