Home जानकारों की राय नाम चुनें एम बी सिंह अब भी जुलाई में निफ्टी 5500 तक जाने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
अब भी जुलाई में निफ्टी 5500 तक जाने की उम्मीद Print E-mail

एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया

बाजार मुझे अभी कमजोर नहीं लग रहा है और निफ्टी के 5360 के ऊपर बने रहने तक रुझान सकारात्मक ही रहेगा।

लेकिन अगर 5360 का स्तर टूटता है तो निफ्टी 5300 और उसके बाद 5270 तक जा सकता है। फिलहाल इसके नीचे जाने की आशंका मुझे नजर नहीं आती।
मुझे अब भी लग रहा है कि निफ्टी जुलाई सीरीज में ही 5500 तक जा सकता है। अभी 60% यह उम्मीद है कि जुलाई सीरीज का निपटान (सेटलमेंट) 5300 से 5400 के बीच हो सकता है, जबकि 40% उम्मीद यह है कि निपटान 5400 और 5500 के बीच हो। आज निफ्टी एक दायरे में रहने की संभावना है। यह दायरा 5365-5420 के बीच रह सकता है।
मुझे नहीं लगता कि भारतीय बाजार पर अभी वैश्विक बाजारों का कोई खास असर पड़ रहा है। अगर ऐसा होता तो भारतीय बाजार यहाँ से काफी नीचे होते। सितंबर 2009 के पहले भारत और चीन के बाजार लगभग साथ-साथ चला करते थे। लेकिन इसके बाद से चीन के बाजार में लगातार गिरावट आयी है, जबकि अभी भारतीय बाजार चीन की तुलना में 50% ऊपर है।
अभी रियल्टी, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता है। हालाँकि अगले हफ्ते रिजर्व बैंक की समीक्षा बैठक का समय पास आने पर बैंकिंग क्षेत्र पर दबाव दिख सकता है। लेकिन अभी कुछ दिनों तक यह क्षेत्र तेज रह सकता है। ऑटो और आईटी क्षेत्र कुछ कमजोर लग रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2010)

Last Updated ( Wednesday, 21 July 2010 09:51 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.