|
थोड़ी नरमी आने के बाद चढ़ेगा निफ्टी (Nifty) |
|
|
एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया
शेयर बाजार आज कमजोर लग रहा है और निफ्टी (Nifty) का आज का दायरा 5805-5890 के बीच रह सकता है।
मुझे लगता है कि निफ्टी में अगले 1-2 दिनों में 100-150 अंकों की गिरावट आ सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगर ब्याज दरें बढ़ाता है तो यह भी बाजार के गिरने का कारण बन सकता है। अगर ब्याज दरें बढ़ती हैं तो बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी क्षेत्र पर दबाव दिखेगा। मुझे लगता है कि थोड़ी गिरावट के बाद बाजार एक बार फिर ऊपर जायेगा और उस उछाल में निफ्टी 6000 तक जा सकता है। अभी निफ्टी के इसके ऊपर जाने की संभावना मुझे कम लगती है। वहीं गिरावट आने पर निफ्टी 5600 के नीचे जाता नहीं दिखता। तेजी की स्थिति में रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में छोटी अवधि में तेजी रह सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी तेजी रह सकती है। टेलीकॉम शेयरों में खासकर रिलायंस कम्युनिकेशंस में बढ़त दिख सकती है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 16 September 2010 09:42 )
|