Home जानकारों की राय नाम चुनें एम बी सिंह चाल नहीं टूटी तो निफ्टी (Nifty) 6700-6800 तक
Banner
Banner
Banner
चाल नहीं टूटी तो निफ्टी (Nifty) 6700-6800 तक Print E-mail

एम बी सिंह, सीईओ, टेक्निकल ट्रेडर्स ऑफ इंडिया

भारतीय शेयर बाजार मजबूत लग रहे हैं और अगले कुछ दिनों के लिए निफ्टी (Nifty) का दायरा 6070-6222 के बीच रह सकता है।

कुछ ही दिनों में कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे आने लगेंगे। मुझे लगता है कि अगर नतीजे अच्छे रहते हैं तो बाजार जनवरी 2008 का शिखर जरूर पार करेगा। इसके बाद भी निफ्टी की चाल बरकरार रहती है तो यह 6700-6800 तक भी जा सकता है। लेकिन इससे पहले निफ्टी के छोटे लक्ष्यों के बारे में सोचना चाहिए।
मेरे हिसाब से अब दिग्गज सूचकांकों के बदले मँझोले (Midcap) शेयरों में तेजी रहेगी। मौजूदा बाजार निवेशकों के बजाय कारोबारियों (ट्रेडर) का है। नये निवेशकों को फिलहाल कुल रकम का 25% से ज्यादा निवेश नहीं करना चाहिए।
बैंकिंग क्षेत्र में अभी और तेजी रह सकती है। खासकर मँझोले बैंकों में डीसीबी (DCB) में 100 रुपये का लक्ष्य मिल सकता है। लेकिन निफ्टी को 6200 के ऊपर ले जाने में रियल्टी क्षेत्र ज्यादा योगदान कर सकता है। खासकर डीएलएफ (DLF), यूनिटेक (Unitech) और शोभा डेवलपर्स (Shobha Developers) जैसे शेयरों में तेजी रह सकती है।
टेलीकॉम सेक्टर में आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) और रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में निवेश फायदेमंद हो सकता है। निफ्टी की अगली चाल में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के भी बढ़ने की उम्मीद रहेगी। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2010)

Last Updated ( Tuesday, 05 October 2010 10:14 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.