Home जानकारों की राय नाम चुनें राजेश जैन (रेलिगेयर): Rajesh Jain (Religare) बाजार में यह गिरावट खरीदारी का मौकाः राजेश जैन (Rajesh Jain)
Banner
Banner
Banner
बाजार में यह गिरावट खरीदारी का मौकाः राजेश जैन (Rajesh Jain) Print E-mail

भारतीय बाजार आज एक दायरे में रहने की संभावना है और लगता है कि निफ्टी आज 4775-4875 के बीच रह सकता है।

अगर पूरे हफ्ते की बात करें तो इसका दायरा 4700-4900 के बीच रह सकता है। बाजार का रुझान अभी नकारात्मक ही लग रहा है। तुरंत किसी बड़ी वापस उछाल की उम्मीद नहीं लग रही है। ऊँचे स्तरों पर बिकवाली का दबाव दिखने लगता है। निफ्टी को 4700 के स्तर पर अच्छा समर्थन है, लेकिन यह स्तर टूटने पर 4300 तक फिसलने का खतरा है। हालाँकि निफ्टी काफी खराब स्थिति में ही इस स्तर तक फिसलेगा।
मुझे लगता है बाजार की स्थिति इतनी खराब नहीं है जितना शोर मच रहा है। यह सही है कि भारतीय बाजार विदेशी बाजारों के आधार पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन भारत की स्थिति इतनी खराब नहीं है। मुझे लगता है कि 2-3 महीनों में बाजार में तलहटी बन जायेगी और इसके बाद तेजी आ सकती है।
ऐसे में निवेशकों को बाजार में खरीदारी शुरू कर देनी चाहिए। मुझे लगता है कि बाजार में यह खरीदारी का अच्छा मौका है। अगर निवेशक निफ्टी के 50 शेयरों या सबसे कम मूल्य आय अनुपात (PE Ratio) वाले शेयरों में 2-3 साल के लिए निवेश करें हैं तो 100% तक फायदा मिल सकता है। इस लिहाज से बाजार में अभी जोखिम और लाभ का अनुपात लाभ के पक्ष में है, जोखिम काफी कम है। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2011)

Last Updated ( Tuesday, 04 October 2011 09:43 )
 

Comments  

 
0 #1 satyanarayan agrawal 2011-10-04 11:52
Today Nifty will close around 4840.
Quote
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.