Banner
Banner
Banner
निफ्टी के लिए 5,000 के आसपास कड़ी बाधा Print E-mail

राजेश जैन, वीपी, एसएमसी ग्लोबल

इस समय हमारा बाजार जिस स्तर पर है, वहाँ से इसके आसानी से आगे बढ़ने की संभावना नहीं लग रही है।

बाजार को ऊँचे स्तरों पर बाधा का सामना करना पड़ रहा है। निफ्टी के लिए 5,000 के स्तर के आसपास कड़ी बाधा दिख रही है। कल के कारोबार में हमारे बाजारों में मुनाफावसूली के संकेत दिखे थे और यह आज भी जारी रह सकती है। ऐसे माहौल में निवेशकों के लिए यह बेहतर रहेगा कि वे निफ्टी के 4,900 के स्तर के आसपास खरीदारी करें। आने वाले अगले कुछ दिनों तक निफ्टी कंसोलिडेशन (जमने) की कोशिश करेगा। इस दौरान इसके 4,850-5,000 के दायरे में रहने के आसार हैं। हो सकता है कि एक्सपायरी तक निफ्टी इसी दायरे में ऊपर-नीचे होता रहे।
पिछले कुछ समय से बाजारों में जो तेजी दिख रही है, उसके पीछे प्रमुख योगदान व्यवस्था में उपलब्ध नकदी का है। हालाँकि पिछले ढाई महीने में निफ्टी 4,000 से बढ़ कर 5,000 पर चला गया है, लेकिन इस दौरान हमारे यहाँ बुनियादी बातों में इतना बदलाव नहीं आया है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2009)  

Last Updated ( Friday, 18 September 2009 09:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.