Home जानकारों की राय नाम चुनें राजेश जैन (रेलिगेयर): Rajesh Jain (Religare) अक्टूबर में सेंसेक्स का 17,000 के ऊपर टिकना मुश्किल
Banner
Banner
Banner
अक्टूबर में सेंसेक्स का 17,000 के ऊपर टिकना मुश्किल Print E-mail

राजेश जैन, वीपी, एसएमसी ग्लोबल

अक्टूबर का महीना ऐतिहासिक रूप से खराब रहा है। ऐसे में निवेशकों को चाहिए कि वे अक्टूबर में शेयर बाजार में सँभल कर काम करें।

हालाँकि सेंसेक्स ने 17,000 के स्तर को पार जरूर कर लिया है, लेकिन अक्टूबर में इसका इस स्तर के ऊपर टिकना मुश्किल लग रहा है। हो सकता है कि इस दौरान बाजारों में गिरावट आ जाये।

पिछले कुछ समय में हमारे बाजार तेजी से आगे बढ़ गये हैं, लेकिन इन दिनों अमेरिकी बाजार आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। यहाँ यह ध्यान देने वाली बात है कि डॉलर सूचकांक काउंटर रैली लेने लगा है। यदि यह 77-78 के ऊपर मजबूती से चल पड़ता है, तो आगे आने वाले समय में सभी बाजार टूट सकते हैं। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2009) 

 

Last Updated ( Thursday, 01 October 2009 15:37 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.