|
सेट्लमेंट के बाद निफ्टी (Nifty) में नयी चाल संभव |
|
|
राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज
भारतीय बाजार फिलहाल मजबूत लग रहा है, लेकिन निपटान (सेट्लमेंट) का हफ्ता होने की वजह से तेज उतार-चढाव भी दिख सकता है।
निफ्टी मुझे फिलहाल मोटे तौर पर 6000-6200 के दायरे में लग रहा है। विकल्प कारोबार (ऑप्शन) के आँकड़ों तो देखें तो यही तस्वीर बन रही है। अक्टूबर सीरीज का निपटान भी इसी दायरे में हो सकता है। निफ्टी में नयी चाल यह सीरीज पूरी होने के बाद ही आने की उम्मीद है। सेबी ने पब्लिक इश्युओं में खुदरा निवेशकों की निवेश सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करने का अच्छा फैसला किया है। इससे आम निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी। लेकिन अगर खुदरा निवेशकों का कोटा भी बढ़ता जो ज्यादा अच्छा रहता। संभव है कि सेबी बाद में यह फैसला करे। अभी भारतीय बाजार काफी बढ़ चुका है। ऐसे में निवेशकों को नयी खरीदारी के लिए गिरावट का इंतजार करना चाहिए। इससे ज्यादा फायदा मिल सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अब तक तेजी में भागीदारी नहीं की है। लेकिन पिछले कुछ सत्रों से इसमें अच्छी चाल दिख रही है। इसमें बिकवाली सौदे कटने (शॉर्ट कवरिंग) से और तेजी आ सकती है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 26 October 2010 09:26 )
|