|
बाजार में दिख रहा है असमंजस |
|
|
राजेश जैन, वीपी, एसएमसी ग्लोबल
बाजार अभी मुझे थोड़ा दबाव में नजर आ रहा है और खास कर आज नकारात्मक रुझान ज्यादा है।
निफ्टी का आज का दायरा 5370-5430 के बीच रह सकता है। निफ्टी जब तक निर्णायक तौर पर 5450-5500 का दायरा नहीं तोड़े, तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि तेजी का दौर आ गया है। तब तक मैं नयी खरीदारी की सलाह नहीं दूँगा। इसी तरह निफ्टी के 5350 के नीचे जाने के बाद ही कमजोरी आयेगी। अगर निफ्टी 5350 तोड़ देता है तो मैं निवेशकों को बाजार से निकलने की सलाह दूँगा। साथ ही अभी 5400 के आसपास मुनाफावसूली करते रहना चाहिए। ऐसा लग रहा है कि बाजार छोटी अवधि में एक दायरे में ही रहेगा। रोलओवर से भी कोई खास संकेत नहीं मिल रहे हैं। अमेरिका में भी असमंजस की स्थिति है। बीच-बीच में वहाँ से भी नकारात्मक खबरें आती रहती हैं। मँझोले और छोटे शेयरों में निवेश फायदेमंद रह सकता है। साथ ही एफएमसीजी, फार्मा, कंज्यूमर गुड्स जैसे रक्षात्मक क्षेत्रों में निवेश करना बेहतर होगा। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 30 July 2010 09:35 )
|