|
निफ्टी 4700 से पलटे तो खरीदारी करें : गुल टेकचंदानी (Gul Teckchandani) |
|
|
|
मेरा मानना है कि बाजार में अभी अक्टूबर तक या नवंबर के पहले हफ्ते तक उतार-चढ़ाव चलता रहेगा, उसके बाद बाजार सँभलेगा।
अगर इस हफ्ते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ब्याज दरों में बढ़ोतरी न करे तो इससे बाजार को फायदा मिलेगा। लेकिन फिलहाल मेरा कहना यही है कि निवेशक आराम से बैठें और हाथ में जो शेयर हैं, उन्हें पकड़ कर बैठे रहें। लेकिन फिलहाल मैं इन स्तरों पर नयी खरीदारी की सलाह नहीं दे रहा। अभी निफ्टी के 4700 तक फिर से फिसल जाने का जोखिम है। अगर निफ्टी वहाँ तक गिरता है तो यह देखना होगा कि 4700 का स्तर टूटता है या वहाँ से बाजार पलटता है। अगर निफ्टी वहाँ तक फिसलने के बाद पलट जाये तो उस समय खरीदने की सलाह रहेगी। अगर 4700 का स्तर टूटा तो बाजार कहाँ तक गिरेगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता। उस समय की स्थितियों के मुताबिक ही आकलन करना होगा। फिलहाल अपने मौजूदा निवेश को बनाये रखने और इंतजार करने की रणनीति बेहतर है। इसका कारण यह है कि बाजार के सामने वैश्विक जोखिम भी हैं और घरेलू जोखिम भी। यूरोप में आगे क्या होता है, ग्रीस को रखते हैं या निकाल देते हैं, इन सब बातों पर काफी कुछ निर्भर है। अपने यहाँ ब्याज दरों और महँगाई की चिंता है। राजनीतिक जोखिम भी कुछ हद तक है। अंत में सब कुछ ठीक हो जायेगा, लेकिन तब तक बाजार में उठापटक तो चलती रहेगी। गुल टेकचंदानी, निवेश सलाहकार (Gul Teckchandani, Investment Advisor) (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2011) |
|
Last Updated ( Tuesday, 13 September 2011 13:30 )
|