Home जानकारों की राय नाम चुनें गुल टेकचंदानी गिरावट आये तो खरीदारी करें : गुल टेकचंदानी (Gul Teckchandani)
Banner
Banner
Banner
गिरावट आये तो खरीदारी करें : गुल टेकचंदानी (Gul Teckchandani) Print E-mail

मेरे हिसाब से तो भारतीय शेयर बाजार अभी अच्छा ही लग है, ऐसी कोई खास दिक्कत नहीं लग रही है।

यह महीना पार होते-होते बाजार और अच्छा लगने लगेगा। दरअसल समय गुजरने के साथ लोगों को यह दिखने लगेगा कि विश्व की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लौटने लगी है। अभी लोग इस बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं कि यूरोप ने अपने संकट के लिए समाधान निकाल लिया है। लेकिन समय गुजरने के साथ लोगों को इस बात पर भरोसा हो पायेगा।
मेरी सलाह तो यही है कि अगर बाजार नीचे आये तो खरीदारी करनी चाहिए। बुरी स्थिति में भी निफ्टी के अब 4800-4900 के नीचे जाने का डर नहीं लग रहा है। इस बात के तिमाही नतीजे मोटे तौर पर अनुमानों के मुताबिक ही रहे हैं। पहले से ही लग रहा था कि नतीजे कुछ अच्छे नहीं रहेंगे। लेकिन हम इस चक्र के सबसे निचले सिरे पर हैं। आगे चल कर ब्याज दरों के बढ़ने का सिलसिला भी रुकने वाला है। इसलिए इसके आगे की स्थिति अच्छी ही लग रही है। गुल टेकचंदानी, निवेश सलाहकार (Gul Teckchandani, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 01 नवंबर 2011)

Last Updated ( Tuesday, 01 November 2011 10:24 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.