|
मार्च तक 5500-5600 पर होगा निफ्टी |
|
|
गुल टेकचंदानी, निवेश सलाहकार
इस समय मुझे बाजार में ज्यादा कमजोरी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।
कोई बड़ी गिरावट आने का कोई कारण अभी नहीं है। कुछ समय पहले तक मुझे मूल्यांकन जरूर ऊँचे लग रहे थे, लेकिन उसके बाद पूरी एक तिमाही निकल चुकी है। जनवरी में आने वाले तिमाही नतीजे काफी अच्छे ही रहेंगे। अब तक जितने भी आँकड़े आ रहे हैं, चाहे वह एडवांस टैक्स हो या उत्पाद शुल्क (एक्साइज) या निर्यात वगैरह, सब में अच्छा सुधार दिख रहा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि जनवरी 2009 में जब तिमाही आँकड़े आये थे, तो वे काफी खराब दिख रहे थे। उस निचले आधार पर जनवरी 2010 में आने वाले आँकड़े वैसे ही अच्छे दिखने चाहिए। लेकिन तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी नतीजे अच्छे ही रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि निफ्टी मार्च 2010 तक 5500-5600 पर चला जायेगा। बाजार कुछ समय से अलग-अलग बातों को लेकर ठंडा पड़ा है, लेकिन अब इसमें मजबूती की ही उम्मीद है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2009) |
|
Last Updated ( Wednesday, 23 December 2009 11:31 )
|