|
यह तकनीकी उछाल, गिरावट की संभावना बाकी : सौरभ मित्तल (Saurabh Mittal) |
|
|
|
भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में भी जो मजबूती दिख रही है, उसे हम केवल तकनीकी उछाल मान सकते हैं और अभी बाजार के फिर से नीचे गिरने की आशंका बरकरार है।
मौजूदा तेजी में निफ्टी का 4900 के ऊपर जाना मुश्किल ही लगता है। इसके बाद किसी गिरावट में निफ्टी फिर से 4400-4500 तक फिसल सकता है। इस तरह निफ्टी के लिए मोटे तौर पर 400-500 अंक का दायरा दिखता है, जिससे बाहर निकलने में कुछ समय लगेगा। हालाँकि नीचे गिरावट की संभावना सीमित ही रहेगी। ऐसा नहीं लगता कि निफ्टी 4300-4400 से भी नीचे चला जायेगा। लेकिन फिलहाल हर बढ़त पर बिकवाली करने की रणनीति अपनानी चाहिए। अभी बाजार में सटोरिया गतिविधियाँ बढ़ रही हैं और खास कर वायदा कारोबार (F&O) में कारोबार बढ़ा है। निवेशकों को अभी सावधान ही रहना चाहिए। भारतीय बाजार में लंबी अवधि के लिए समस्या नहीं है, लेकिन छोटी अवधि के लिए बेहतर है कि शेयर बाजार से कुछ पैसा निकाल कर उसे नियत लाभ (फिक्स्ड इन्कम) वाले निवेश में लगाया जाये। बाजार में ऊपर अच्छी बढ़त की वास्तविक उम्मीदें नहीं दिख रही हैं और अगले साल दो साल तक के लिए तस्वीर साफ नहीं है। अभी जो तिमाही नतीजे (Quarterly Results) आने वाले हैं, उनमें रुपये की वजह से आईटी क्षेत्र के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। वहीं रक्षात्मक क्षेत्र होने की वजह से एफएमसीजी ठीक रहेगा। लेकिन कमोडटी, ऑटो, रियल एस्टेट और इन्फ्रा जैसे क्षेत्रों पर दबाव ही रहेगा। सौरभ मित्तल, एमडी, स्वदेशी क्रेडिट शेयर ब्रोकर्स (Saurabh Mittal, MD, Swadeshi Credit Share Brokers) (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Wednesday, 11 January 2012 11:06 )
|