|
बाजार की तेजी बरकरार रहने की उम्मीद |
|
|
सौरभ मित्तल, एमडी, स्वदेशी क्रेडिट शेयर ब्रोकर्सभारतीय शेयर बाजार में कल की तेजी के आज भी बरकरार रहने की उम्मीद है।
हालाँकि बाजार के सूचकांकों के अधिक ऊपर जाने की संभावना नहीं दिख रही है। बाजार में ऊँचे स्तरों पर मुनाफावसूली के आसार हैं, लेकिन इस दौरान आने वाली गिरावट 4-5% से अधिक होने की संभावना नहीं है। निवेशकों के लिए सलाह है कि वे बाजार में आने वाली हर गिरावट का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करें। जिन क्षेत्रों में आने वाले समय में प्रदर्शन बेहतर रहने की संभावना है, उनमें तेल-गैस, इस्पात और शुगर क्षेत्रों का नाम खास तौर पर लिया जा सकता है। यहाँ यह ध्यान रखने वाली बात है कि पिछले दिनों में कुछ मँझोले शेयरों में अधिक तेजी आ गयी है। ऐसे शेयरों में निवेश से बचने की जरूरत है। उन दिग्गज शेयरों में खरीदारी की जा सकती है, जिनका पीई कम है। इस समय मुझे मोटे तौर पर शेयरों के मूल्यांकन (वैल्यूएशन) अधिक नहीं लग रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2009) |
|
Last Updated ( Thursday, 15 October 2009 09:54 )
|