Home जानकारों की राय नाम चुनें सौरभ मित्तल 5400 पर निफ्टी को मिलेगी बाधा
Banner
Banner
Banner
5400 पर निफ्टी को मिलेगी बाधा Print E-mail

सौरभ मित्तल, एमडी, स्वदेशी क्रेडिट शेयर ब्रोकर्स

अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से आज भारतीय बाजार थोड़ा कमजोर लग रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि बाजार एक सीमित दायरे में रहेगा।

मुझे लगता है कि निफ्टी का अगला लक्ष्य 5400 का है। उस स्तर पर कुछ मुनाफावसूली हो सकती है। हालाँकि 5400 के स्तर पर भी मुझे किसी बड़ी गिरावट की आशंका नजर नहीं आ रही है। अगर विदेशी बाजारों से कोई बड़ी नकारात्मक खबर आ भी गयी तो मुझे निफ्टी 5000 के नीचे जाता नहीं दिखता।
अगले महीने के पहले हफ्ते से ही कंपनियों के तिमाही नतीजे आने लगेंगे। मुझे लगता है कि बाजार की आगे की चाल काफी हद तक इन तिमाही नतीजों पर निर्भर रहेगी। रियल एस्टेट, रिलायंस समूह और आईटीसी में मुझे मुनाफे की काफी गुंजाइश नजर आती है। रियल एस्टेट क्षेत्र काफी पिट चुका है। ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश से मुनाफा मिल सकता है। (शेयर मंथन, 25 जून 2010)

Last Updated ( Saturday, 26 June 2010 11:36 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.