Banner
Banner
Banner
5480 तक जा सकता है निफ्टी Print E-mail

राम गुप्ता, प्रेसिडेंट, यूनिकॉन फाइनेंशियल सॉल्यूशंस

बाजार अभी मुझे एक दायरे में ही नजर आ रहा है और इसकी दिशा साफ नहीं है।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के बयान से अनिश्चितता बढ़ी है। 23 जुलाई को यूरोपीय बैंकों के स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे आने हैं, जिसके बाद शायद कोई बड़ी चाल आये। मुझे लगता है कि निफ्टी आज 5340-5420 के दायरे में रह सकता है। जुलाई सीरीज में मुझे निफ्टी 5480 के ऊपर जाता नहीं दिखता। वहीं अगर 5360 का दायरा टूटता है तो निफ्टी 5300 तक फिसल सकता है। लेकिन निफ्टी के इसके नीचे जाने की भी मुझे फिलहाल संभावना नजर नहीं आती।
मुझे लगता है कि धातु क्षेत्र में निवेश फायदेमंद रह सकता है। खासकर हिंडाल्को और स्टरलाइट जैसी कंपनियों में निवेश अच्छा रहेगा। यूरोप में स्ट्रेस टेस्ट के नतीजे अगर ठीक-ठाक रहते हैं तो इनमें तेजी दिख सकती है। वहीं रिजर्व बैंक की तिमाही समीक्षा के चलते बैंकिंग क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में मुनाफावसूली दिख सकती है। एफएमसीजी क्षेत्र भी थोड़ा कमजोर ही लग रहा है।
बाजार की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज नहीं चल पा रहा है। यह शेयर पिछले 6 महीनों से एक दायरे में बँधा रहा है और यह दायरा अब धीरे-धीरे कम ही हो रहा है। इसमें फिलहाल कोई नया संकेत नजर नहीं आ रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 22 July 2010 09:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.