Home जानकारों की राय नाम चुनें अनीता गांधी नकारात्मक रुख के साथ उतार-चढ़ाव की संभावना
Banner
Banner
Banner
नकारात्मक रुख के साथ उतार-चढ़ाव की संभावना Print E-mail

अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल

गुरुवार को वायदा कारोबार की जुलाई सीरीज की एक्सपायरी है, जिसकी वजह से आज भारतीय शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के साथ उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।

हालाँकि जब तक निफ्टी 4,500 के स्तर के ऊपर बरकरार है, तब तक यह माना जा सकता है कि कि बाजारों का रुख सकारात्मक है। बजट के पहले बाजार ने ढेर सारी उम्मीदें पाल ली थीं और इनके बजट में पूरा न होने से अचानक तेज गिरावट आ गयी। ऐसे में निफ्टी गिर कर 3,900 के स्तर तक चला गया। लेकिन सोमवार को वित्त मंत्री ने हाउसिंग क्षेत्र के बारे में कुछ घोषणाएँ की हैं। इसी तरह सरकार द्वारा रणनीतिक तरीके से विनिवेश भी किया जा रहा है। इन बातों से एफआईआई ने फिर से खरीदारी शुरू की है। अगले 8-10 दिनों की बात करें, तो अगर कोई नकारात्मक खबर आ जाती है, उसके बावजूद निफ्टी के 4,350 से नीचे जाने की संभावना नहीं है। ऊपर की ओर यह 4,700 के ऊपर जाता नहीं दिख रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2009)

Last Updated ( Wednesday, 29 July 2009 10:43 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.