|
भारतीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख बरकरार |
|
|
अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल
कल बाजारों में अगस्त सीरीज की एक्सपायरी का दिन था और बेहतर रोलओवर देखने को मिले।
इस समय भारतीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख बरकरार है। हालाँकि अभी भी निफ्टी के लिए 4,700 का स्तर बाधा के रूप मे दिख रहा है। इससे पहले पिछले कुछ दिनों में दो बार निफ्टी इन स्तरों तक आने के बाद फिसल चुका है। इस समय हमारे बाजारों के सामने ऐसी कोई बड़ी खबर नहीं है, जिससे बाजार तेजी पकड़ सके। यदि लगातार 3-4 कारोबारी दिनों में निफ्टी में 4,700 के स्तर के ऊपर निर्णायक कारोबार होता है, तभी निफ्टी इस स्तर को पार कर सकता है। कोर सेक्टर में जुलाई में खराब प्रदर्शन रहा, जबकि जून में इसमें ठीक-ठाक प्रदर्शन दिखा था। बाजार के लिए यह चिंता का विषय है। लेकिन कल जारी की गयी विदेश व्यापार नीति का भारतीय बाजारों पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। इस नीति की घोषणा के बाद कल के कारोबार में कपड़ा क्षेत्र और रत्न व आभूषण क्षेत्र के शेयरों में तेजी का रुख देखने को भी मिला था। कल टाटा स्टील द्वारा पेश किये गये नतीजों के अनुसार इसे कंसोलिडेटेड घाटा उठाना पड़ा है। हालाँकि इसका खराब नतीजा काफी हद तक बाजार की भावना में शामिल हो चुका है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2009) |
|
Last Updated ( Friday, 28 August 2009 09:44 )
|