|
बाजारों में खास हलचल होने की संभावना नहीं |
|
|
अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल
कल अमेरिकी कांफ्रेंस बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में कंज्यूमर कांफिडेंस सूचकांक लगभग सपाट ही रहा है।
आज सुबह एशिया के शेयर बाजारों में भी सपाट कारोबार हो रहा है। लेकिन कल विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से कैश और वायदा दोनों कारोबार में खरीदारी आयी है। ऐसे में हालाँकि आज रुझान सकारात्मक ही लग रहा है, लेकिन बाजारों में कोई खास हलचल होने की संभावना नहीं है। क्योंकि यह हफ्ता काफी छोटा है और आज सितंबर का आखिरी दिन है। यदि निफ्टी आगे आने वाले 3-4 कारोबारी दिनों में लगातार 5,000 के स्तर के ऊपर टिके रहने में कामयाब हो जाता है, तो निफ्टी इससे ऊपर निकल जायेगा। साथ ही इसमें मजबूती और बढ़ जायेगी, जिससे यह 5,250 तक जा सकता है, क्योंकि कॉर्पोरेट जगत के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे ठीक आने की संभावना है। लेकिन यहाँ यह ध्यान रखना होगा कि इस दौरान वैश्विक स्तर पर कोई नकारात्मक खबर न आये। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2009) |
|
Last Updated ( Wednesday, 30 September 2009 09:56 )
|