Home जानकारों की राय नाम चुनें शर्मिला जोशी बाजार कमजोर, अनिश्चितता हावी : शर्मिला जोशी (Sharmila Joshi)
Banner
Banner
Banner
बाजार कमजोर, अनिश्चितता हावी : शर्मिला जोशी (Sharmila Joshi) Print E-mail

बाजार आज कमजोर ही लग रहा है और निफ्टी के लिए आज का दायरा 5220-5300 के बीच रह सकता है।

बाजार मोटे तौर पर काफी कमजोर हो गया है। घरेलू और विदेशी चिंताएँ बाजार की चाल पर हावी हैं। महँगाई और ब्याज की ऊँची दरें तो बाजार को परेशान कर ही रही हैं। साथ ही यूरोप के कर्ज संकट से जुड़ी नकारात्मक खबरें भी बाजार पर दबाव बढ़ा रही हैं।
मुझे सबसे ज्यादा यह बात परेशान कर रही है कि सोमवार की तेज गिरावट के बाद बाजार में एक वापस उछाल आने की उम्मीद थी, जो आती नहीं दिख रही है। बाजार में खुदरा निवेशकों की भागीदारी काफी कम हो गयी है। संस्थागत निवेशक भी इस स्तर पर बड़ी खरीदारी को तैयार नहीं दिख रहे हैं।
मुझे लगता है कि बाजार में अभी और गिरावट आयेगी। उस गिरावट के बाद एक स्तर पर शायद संस्थागत निवेशकों को लगे कि अब खरीदारी का समय आ गया है। हालाँकि मेरे लिए यह कहना मुश्किल है कि वह स्तर क्या होगा।
बाजार में अभी लंबे समय के लिए निवेश का वक्त है। मुझे लगता है कि बैंक (Bank), फार्मा (Pharma) और एफएमसीजी (FMCG) शेयरों में खरीदारी की जा सकती है। वहीं रियल्टी (Realty) शेयरों से बचना चाहिए।
शर्मिला जोशी, इक्विटी प्रमुख, फेयरवेल्थ सिक्योरिटीज (Sharmila Joshi, Equity Head, Fairwealth Securities)
(शेयर मंथन, 23 जून 2011)

Last Updated ( Thursday, 23 June 2011 09:36 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.