|
निफ्टी जा सकता है 5180 के ऊपर |
|
|
शर्मिला जोशी, निवेश सलाहकार
मुझे आज भारतीय बाजारों में मजबूती का रुख कायम रहने की संभावना लगती है।
आज के कारोबार में धातु (मेटल) शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख सकती है। साथ ही रियल एस्टेट और फार्मा शेयरों में भी तेजी दिखने की उम्मीद है। मुझे लगता है कि कारोबार के आखिरी घंटों में निफ्टी का 5180 के स्तर को तोड़ कर इस साल का नया शिखर बना सकता है। बाजार की तेज चाल के चलते ऐसा होना मुमकिन लग रहा है। इसी तरह सेंसेक्स भी ऊँचे स्तरों की ओर बढ़ सकता है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2009) |
|
Last Updated ( Wednesday, 02 December 2009 11:36 )
|