Home जानकारों की राय नाम चुनें देवेन चोकसी सरकार हरकत में आती लग रही है : देवेन चोकसी (Deven Choksey)
Banner
Banner
Banner
सरकार हरकत में आती लग रही है : देवेन चोकसी (Deven Choksey) Print E-mail

भारतीय बाजार में अभी कई बातों की वजह से एक सकारात्मक धारणा बनी है, जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है।

मौजूदा तेजी में निफ्टी के लिए अगले लक्ष्य 5005 और 5050 के हैं। हालाँकि इसके आगे निफ्टी इस उछाल में 5100-5150 तक जाने की भी क्षमता रखता है। इस समय रुपये में थोड़ी मजबूती लौटी है। महँगाई दर घटने के चलते बाजार को यह उम्मीद हो रही है कि अब ब्याज दरों के मामले में आरबीआई का सकारात्मक रुख रहेगा। वहीं यूरोपीय देशों की रेटिंग घटाये जाने को लेकर बाजार में कोई वैसी घबराहट नहीं रही, क्योंकि इस बात को बाजार ने पहले ही भाँप रखा था। दूसरी बात यह है कि रेटिंग में इस कमी से यूरोपीय देशों को कोई नयी समस्या नहीं होने वाली है। उनकी दिक्कतें जैसी हैं, वैसी ही रहेंगी।
घरेलू मोर्चे पर बाजार को लग रहा है कि सरकार ने काफी मामलों में नीतिगत निर्णय लेने शुरू कर कर दिये हैं। पहले सरकार नीतिगत मोर्चे पर अटक गयी दिखती थी। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को लाने के कदम उठाये जा रहे हैं। बजट में बुनियादी ढाँचे पर निवेश को बढ़ावा देने के संकेत मिल रहे हैं। यह सब बातें बाजार को अच्छी लग रही हैं। देवेन चोकसी, एमडी, केआर चोकसी सिक्योरिटीज (Deven Choksey, MD, KR Choksey Securities)
(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 17 January 2012 11:34 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.