Home जानकारों की राय नाम चुनें देवेन चोकसी इस उछाल के बाद भी बाजार अपने दायरे में ही
Banner
Banner
इस उछाल के बाद भी बाजार अपने दायरे में ही Print E-mail

Deven Chokseyसप्ताह के अंत में बाजार में अचानक इस तरह की उछाल कुछ चौंकाने वाली तो है। लेकिन इस उछाल के बाद भी बाजार अपने दायरे के अंदर ही है।

बाजार को रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी जैसे दिग्गजों से मजबूती मिली है। मेरा मानना है कि इस समय बाजार में ज्यादा नकारात्मक संकेत नहीं हैं। बाजार का मौजूदा दायरा बड़े साफ ढंग से दिख रहा है, जिसमें निफ्टी की निचली सीमा 4525 और ऊपरी सीमा 4750 की है। जब तक यह दायरा बना रहेगा, तब तक बाजार में कोई नयी चाल नहीं आ सकेगी। लेकिन यह दायरा अगर ऊपर की ओर टूटता है तो एक नयी तेजी की उम्मीद की जा सकती है और अगर दायरा नीचे टूटा तो बाजार पर दबाव गहरा सकता है।

फिलहाल मानसून की स्थिति सँभलने और एडवांस टैक्स के आँकड़ों पर बाजार की नजर है। दूसरी ओर बाजार के सामने ज्यादा नकारात्मक बातें नहीं हैं। एक नकारात्मक बात यह हो सकती है कि कहीं अमेरिका में हेड फंडों से जुड़े नियमों में बदलाव के चलते उनसे आ रही नकदी की धारा कमजोर न पड़ जाये।

इस बात की संभावना काफी रहेगी कि निफ्टी 4750 के स्तर को तोड़ कर नयी चाल पकड़ ले। लेकिन ऐसा तुरंत होने के बदले अक्टूबर में होने की उम्मीद ज्यादा रहेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकदमे का फैसला अक्टूबर में ही आना है और अगर उस फैसले को ध्यान में रखते हुए रिलायंस में खरीदारी आकर्षित होती है तो इससे बाजार को मजबूती मिलेगी। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2009)

Last Updated ( Saturday, 05 September 2009 15:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner