|
अक्टूबर-दिसंबर तक निफ्टी छू सकता है 5200 |
|
|
देवेन चोकसी, एमडी, के आर चोकसी सिक्योरिटीज
इस समय निफ्टी का 5000 को छूना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।
इसकी उम्मीद थी, क्योंकि बाजार में काफी नया निवेश आ रहा है और भारतीय बाजार बुनियादी रूप से मजबूत दिख रहा है। इन स्तरों पर बाजार ज्यादा लंबे समय तक नहीं रुकेगा। फिलहाल, अक्टूबर-दिसंबर तक बाजार में तेजी का रुझान बना रहने की संभावना है। इस दौरान निफ्टी ऊपर की ओर 5200 तक जा सकता है, जबकि नीचे 4850 तक फिसलने की संभावना रहेगी। आने वाले महीनों में कंपनियों के तिमाही नतीजों से बाजार को मजबूती मिलेगी। साथ ही रिलायंस के मुकदमे का फैसला भी बाजार के लिए एक बड़ा कारक होगा। इस समय भारतीय बाजार में जो माहौल है, उसकी तुलना 2007 में निफ्टी के पहली बार 5000 के ऊपर जाने के समय से नहीं की जा सकती। उस समय बाजार में अति-उत्साह था, जो इस समय नहीं है। हालाँकि निवेशकों के लिए यही सलाहर हेगी कि वे मुनाफावसूली करते रहें। जब निफ्टी वापस 4830-4890 के बीच के निचले स्तरों पर आये, तब खरीदारी करें। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2009) |
|
Last Updated ( Thursday, 17 September 2009 12:17 )
|