Home जानकारों की राय नाम चुनें देवेन चोकसी बाजार के लिए सकारात्मक है एनटीपीसी के विनिवेश की खबर
Banner
Banner
बाजार के लिए सकारात्मक है एनटीपीसी के विनिवेश की खबर Print E-mail

देवेन चोकसी, एमडी, के आर चोकसी सिक्योरिटीज

एनटीपीसी के विनिवेश के निर्णय से दिख रहा है कि सरकार विनिवेश के बारे में अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।

इससे सरकार को अपना राजस्व घाटा (फिस्कल डेफिसिट) कम करने में मदद मिलेगी। यह खबर भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी सकारात्मक है। इस फैसले से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। इसके चलते वैश्विक निवेशक भी भारतीय बाजार की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे और यहाँ अच्छी-खासी मात्रा में नया निवेश आ सकता है।
मंगलवार की सुबह भारतीय बाजार पर इस फैसले का अच्छा ही असर दिखेगा। हालाँकि कुछ मुनाफावसूली भी उभर सकती है,लेकिन मोटे तौर पर बाजार सकारात्मक रहेंगे। इस समय छोटी अवधि में निफ्टी 5,050 से 5,250 के बीच रहने की संभावना है।
महँगाई दर हफ्ते के बदले महीने में पेश करने का फैसला कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। यह बात ठीक है कि महँगाई दर आगे चल कर बढ़ने की ही संभावना है, लेकिन यह फैसला इस बात से प्रभावित नहीं लग रहा है। सरकार ने इस फैसले के लिए जो कारण गिनाये हैं, वे तर्कसंगत हैं।  (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2009)

Last Updated ( Monday, 19 October 2009 15:15 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner