Home जानकारों की राय नाम चुनें देवेन चोकसी अब वापस सँभलना चाहिए बाजार को
Banner
Banner
अब वापस सँभलना चाहिए बाजार को Print E-mail

देवेन चोकसी, एमडी, केआर चोकसी सिक्योरिटीज

मुझे लगता है कि बाजार में जो गिरावट आनी थी, वह पूरी हो गयी है और अब बाजार को वापस सँभलना चाहिए।

निफ्टी ने आज लगभग 4950 का स्तर छू लिया है और उसके बाद इसने वापस सँभलना शुरू कर दिया है। मेरे ख्याल से आज यह 5000 से 5050 के बीच किसी स्तर पर बंद होना चाहिए। मेरी सलाह है कि अभी करीब 5000 के इन स्तरों पर खरीदारी की जा सकती है। अगर बाजार में कुछ और गिरावट आये तो खरीदारी की ही सलाह रहेगी।
अभी उन शेयरों को चुनना चाहिए जो बुनियादी रूप से मजबूत हैं, लेकिन इस गिरावट में काफी पिट गये हैं। एलएंडटी और बीएचईएल में भी हम खरीदार ही हैं। एलएंडटी के नतीजों को गलत समझा जा रहा है। ये नतीजे खराब नहीं है। जो आमदनी इस तिमाही में दिखनी चाहिए थी वह अगली तिमाही में दिखेगी और अगली तिमाही में काफी अच्छी बढ़त मिलेगी। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2010)

Last Updated ( Friday, 22 January 2010 10:23 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner