Home जानकारों की राय नाम चुनें देवेन चोकसी मजबूत मँझोले शेयरों पर है नजर
Banner
Banner
मजबूत मँझोले शेयरों पर है नजर Print E-mail

देवेन चोकसी, एमडी, केआर चोकसी सिक्योरिटीज

इस समय भारतीय बाजार एक ऐसी स्थिति से गुजर रहा है जिसमें मूल्यांकन तो आकर्षक लगने लगे हैं, लेकिन बाजार में नकदी उपलब्ध नहीं है, यानी खरीदारी नहीं उभर रही है।

इसीलिए सेंसेक्स-निफ्टी के ज्यादातर दिग्गज शेयरों में कोई खास हलचल नहीं है और सूचकांक भी शांत हैं। लेकिन दूसरी ओर चुनिंदा शेयरों में जरूर अच्छी गतिविधियाँ हो रही हैं, खास कर ऐसे मँझोले शेयरों में, जो बुनियादी रूप से मजबूत हैं।
हम अभी जिन शेयरों से अच्छी उम्मीद रख रहे हैं, उनमें अडानी इंटरप्राइजेज, मुंद्रा पोर्ट ट्रस्ट, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज जैसे शेयर शामिल हैं। मेरा यह भी मानना है कि बाजार में तेजी की चाल के दौरान दिग्गज शेयरों को खरीदने के बदले यह समय ज्यादा अच्छा है। इस समय सस्ते भावों पर एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और रिलायंस जैसे शेयरों को धीरे-धीरे जमा किया जा सकता है।
भारती एयरटेल का शेयर लंबी अवधि के लिए मुझे अच्छा लग रहा है। लेकिन कंपनी जिस तरह से बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण के लिए बढ़ रही है, उससे छोटी अवधि में यह शेयर दबाव में रह सकता है। अगर किसी घबराहट भरी बिकवाली में यह 270-280 के स्तरों से भी नीचे फिसले, तो वहाँ यह मुझे आकर्षक लगेगा। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2010)

Last Updated ( Tuesday, 16 February 2010 10:39 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner