Home जानकारों की राय नाम चुनें देवेन चोकसी निफ्टी जा सकता है 5300 के ऊपर
Banner
Banner
निफ्टी जा सकता है 5300 के ऊपर Print E-mail

देवेन चोकसी, एमडी, केआर चोकसी सिक्योरिटीज

इस समय यह देखना महत्वपूर्ण है कि बाजार इन ऊपरी स्तरों पर कितना टिक पाता है। 

अगर निफ्टी 5250 के ऊपर बंद हो सका तो 5270 तक चढ़ने की काफी उम्मीद रहेगी। उस स्तर पर मुनाफावसूली आने की संभावना रहेगी। लेकिन बाजार की अगली चाल के लिए 5300 का स्तर काफी अहम है और इससे अगली दिशा तय होगी। 

अगर निफ्टी अच्छे कारोबार के साथ 5300 के स्तर को पार कर पाता है तो बाजार में तेजी बनेगी और इसके 5350-5400 के स्तरों तक जाने की उम्मीद रहेगी। मुझे लगता है कि 5300 को पार करने की संभावना अच्छी है, क्योंकि हाल में बाजार अच्छी तरह जमने के बाद आगे बढ़ा है। इस समय बैंक और धातु क्षेत्रों के शेयर, रिलायंस और साथ ही एडीए समूह के ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले शेयर तेजी में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे लगता है कि यह तेजी टिक सकती है। 

दूसरी ओर अगर बाजार को इन स्तरों पर टिकने में मुश्किल हो तो ज्यादा सावधान होना पड़ेगा। हालाँकि निफ्टी में करीब 100 अंक तक की गिरावट को मुनाफावसूली की तरह ही देखेंगे। उसके बाद अगर निफ्टी 5150 के नीचे गया तो यह 5050 से 5150 के दायरे में आ जायेगा। लेकिन अगर यह 5050 के भी नीचे टूट गया तो यह चेतावनी का संकेत होगा। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2010)

Last Updated ( Wednesday, 17 March 2010 10:44 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner