Home जानकारों की राय नाम चुनें देवेन चोकसी निफ्टी 5400-5450 तक जाने की उम्मीद
Banner
Banner
निफ्टी 5400-5450 तक जाने की उम्मीद Print E-mail

देवेन चोकसी, एमडी, केआर चोकसी सिक्योरिटीज

भारतीय बाजार अभी अच्छा ही लग रहा है और निफ्टी के धीरे-धीरे 5400-5450 की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

मुझे लगता है कि वायदा निपटान (सेट्लमेंट) पर निफ्टी 5370 के आसपास रहेगा। निफ्टी अगर 5450 को पार करे, तब आगे की बात सोचनी चाहिए। लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है कि 5450 के आसपास थोड़ी मुनाफावसूली का दबाव आयेगा।
कारोबारी नजरिये से रणनीति यह रखनी चाहिए कि जब बाजार में कोई गिरावट आये तो आउट ऑफ मनी पुट बेच दें। इससे अगले महीने बाजार में तेजी आने पर अच्छा फायदा मिल सकता है।
निवेश के नजरिये से मुझे अभी धातु क्षेत्र में टाटा स्टील और स्टरलाइट, रिलायंस समूहों के चुनिंदा शेयर और खास कर रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस कम्युनिकेशंस, कैपिटल गुड्स में खास कर लार्सन एंड टुब्रो और बीईएमएल, और ऑटो क्षेत्र में मारुति सुजुकी और बजाज ऑटो के शेयर अच्छे लग रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जून 2010)

Last Updated ( Monday, 21 June 2010 10:19 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner