|
इस महीने 5400-5500 तक जायेगा निफ्टी |
|
|
सुदर्शन सुखानी, निदेशक, एसएस ट्रेंड एनालिसिस सर्विसेज
भारतीय शेयर बाजार अभी ठीक लग रहा है और धीरे-धीरे ऊपर ही जा रहा है।
आगे भी इसमें तेजी का ही रुख लग रहा है। मेरा अनुमान है कि जनवरी के अंत तक निफ्टी को 5400-5500 तक जाना चाहिए। अभी कहा जा सकता है कि बजट से पहले की तेजी शुरू हो चुकी है और यही बजट-पूर्व तेजी निफ्टी को इस महीने के अंत तक 5400-5500 तक ले जायेगी। लेकिन इसके बाद फरवरी में बाजार एक बेहद छोटे दायरे के अंदर ऊपर-नीचे होता रहेगा। फरवरी में शायद बाजार को कोई साफ दिशा नहीं मिल पायेगी। इसके बाद की कहानी बजट पर निर्भर होगी। फिलहाल कारोबारियों को गिरावट पर खरीदारी की रणनीति रखनी चाहिए। ऊपर की ओर वे 5400-5500 का लक्ष्य रख सकते हैं। आज के कारोबार में ऐसा लग रहा है कि जब तक निफ्टी फ्यूचर 5270 के ऊपर है, तब बाजार मजबूत ही रहेगा। इसलिए 5270 पर निफ्टी फ्यूचर के लिए घाटा काटने का स्तर तय करके खरीदारी की जा सकती है। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 11 January 2010 11:39 )
|