|
खरीदारी के लिए नरमी का इंतजार करें |
|
|
सुदर्शन सुखानी, निदेशक, एसएस ट्रेंड एनालिसिस सर्विसेज
अभी भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में दिख रहा है।
हालाँकि बाजार में एक नरमी (करेक्शन) आने की संभावना दिख रही है, लेकिन यह नरमी कब आयेगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसलिए मेरा कहना है कि अभी खरीदारी से बचना चाहिए। लेकिन नरमी की संभावना के चलते अभी बिकवाली की भी सलाह नहीं दूँगा, क्योंकि नरमी के पूरे संकेत अभी नहीं मिले हैं। हो सकता है कि निफ्टी अभी 5300 तक भी चला जाये। इसलिए अभी बिकवाली करने पर फंसने की नौबत आ सकती है। मगर यहाँ खरीदारी करके मुनाफा कमाने की संभावना भी कम ही है। अभी खरीदारी में मजा नहीं आयेगा, इसलिए मेरा कहना है कि अभी चुप ही बैठें। कमाने का अगला मौका बाजार में नरमी आने पर ही मिलेगा। लेकिन बाजार की दिशा अभी तेजी की ही है, इसलिए बिकवाली (शॉर्ट) करके मुनाफा निकालना मुश्किल रहेगा। क्षेत्रों के हिसाब से अभी दवा क्षेत्र के शेयर बाजार से तेज चल रहे हैं और उनका अच्छा प्रदर्शन चलते रहने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 25 March 2010 09:39 )
|