|
देखें 4800 का स्तर बचता है या नहीं |
|
|

सुदर्शन सुखानी, निदेशक, एसएस ट्रेंड एनालिसिस सर्विसेजअपना बाजार अभी ढीला ही है और कहाँ तक गिरेगा इसके बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है।
फिलहाल कारोबारी नजरिये से यही कहा जा सकता है कि यह खरीदारी करने का समय नहीं है। बाजार मंदी के दौर में जायेगा या फिर यह गिरावट केवल एक सुधार (करेक्शन) तक सीमित रहेगी, ये अभी नहीं कहा जा सकता। जब तक निफ्टी 4800 के ऊपर टिका रहता है, तब तक इसे एक सुधार के रूप में ही देखा जायेगा। उसके नीचे जाने पर मन में यह प्रश्न आयेगा कि मंदी है या नहीं। इस समय 4800 का स्तर काफी महत्वपूर्ण लग रहा है। जब तक यह भरोसा न हो जाये कि यह स्तर नहीं टूट रहा है, तब तक खरीदारी नहीं करें। इसके नहीं टूटने का भरोसा तभी होगा जब निफ्टी फिर से ऊपर जाने लगे और 4950 का स्तर पार कर ले। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक किसी उछाल में बिकवाली ही करनी चाहिए। बैंकिंग क्षेत्र इस समय खास तौर पर सुस्त लग रहा है, जो चिंता की बात है। (शेयर मंथन, 25 मई 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 25 May 2010 11:18 )
|