Home जानकारों की राय नाम चुनें राजीव अग्रवाल सेंसेक्स के लिए 16,050 और 16,200 पर बाधा
Banner
Banner
Banner
सेंसेक्स के लिए 16,050 और 16,200 पर बाधा Print E-mail

राजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च 

हालाँकि सेंसेक्स ने 16,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है, लेकिन इसे 16,050 पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

इसके ऊपर सेंसेक्स के लिए अगला बाधा स्तर 16,200 का है। निफ्टी के लिए आज के बंद स्तर के ठीक ऊपर 4,790 पर बाधा दिख रही है। क्षेत्रों के लिहाज से सारे सेक्टर मजबूत दिख रहे हैं। अगर कुछ खास क्षेत्रों की बात करें, तो रियल्टी व बैंकिंग क्षेत्र अच्छे नजर आ रहे हैं, क्योंकि इसमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम का उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) का आईपीओ आज खुल गया। बाजार में इसका प्रदर्शन अभी तक उत्साहजनक नजर नहीं आ रहा है। इसके पीछे एक कारण यह समझ में आ रहा है कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड 950-1,050 रुपये रखा गया है, जो बाजार को महँगा लग रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2009)

Last Updated ( Monday, 07 September 2009 17:52 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.