|
निफ्टी के लिए 5,050 पर बाधा |
|
|
राजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने इस हफ्ते 5,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को छू लिया, लेकिन मंगलवार से शुरू हो रहे कारोबारी हफ्ते के दौरान इसे इस स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
इसके ऊपर निफ्टी के लिए अगला बाधा स्तर 5,050 का है। निफ्टी को 4,780 का समर्थन मिल रहा है। पिछले कुछ समय से बाजारों में जो तेजी दिख रही है, उसके पीछे प्रमुख योगदान व्यवस्था में उपलब्ध नकदी का है। बाजार में सुधार की गुंजाइश जरूर है, लेकिन यह कब और कितना होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक हालात कैसे रहते हैं। इस दीपावली तक सेंसेक्स कहां तक पहुंचेगा, इस प्रश्न के बारे में कुछ कह पाना अभी मुश्किल लग रहा है। आज से नवरात्रि पर्व का शुरू हुआ है। इस अवसर पर निवेश के लिहाज से एवरेस्ट कैंटो सिलेंडर और शांति गेयर्स के शेयर अच्छे नजर आ रहे हैं। हमने यह सलाह अपने ग्राहकों को दे रखी है और इन शेयरों में ग्राहकों के सौदे हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2009) |
|
Last Updated ( Saturday, 19 September 2009 14:51 )
|