Home जानकारों की राय नाम चुनें आशीष कुकरेजा निफ्टी (Nifty) के लिए 5600 के ऊपर टिकना जरूरी: आशीष कुकरेजा (Ashish Kukreja)
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) के लिए 5600 के ऊपर टिकना जरूरी: आशीष कुकरेजा (Ashish Kukreja) Print E-mail

बाजार अभी एक दायरे में ही लग रहा है और निफ्टी का आज का दायरा 5525-5650 के बीच रह सकता है।

निफ्टी के लिए 5600 का स्तर काफी अहम है। निफ्टी अगर इस स्तर के ऊपर मजबूती से टिके रहने में कामयाब रहता है तो अगले 2 हफ्तों में यह 5800 तक जा सकता है। लेकिन अगर 5600 का स्तर टूटता है तो यह 5300 तक फिसल सकता है।
पिछले दिनों बाजार में आयी तेजी विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के निवेश की वजह से थी। अगर एफआईआई यहाँ अपना निवेश जारी रखते हैं और विदेशी बाजारों से बड़ी नकारात्मक खबरें नहीं आती है तो बाजार में तेज चाल बरकरार रह सकती है। वहीं महँगाई और पहली तिमाही में कंपनियों के नतीजे भी बाजार पर असर डालेंगे।
टीसीएस (TCS) के नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही रहे हैं। टीसीएस का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। हालाँकि पूरे आईटी (IT) क्षेत्र की बात करें तो इसमें ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। कंपनियों के नये ग्राहक कम बन रहे हैं और काफी कर्मचारी नौकरियाँ बदल रहे हैं। इस क्षेत्र के शेयरों का मूल्यांकन भी अभी काफी ज्यादा है।
फिलहाल फार्मा (Pharma), सीमेंट (Cement) और चुनिंदा बैंकिंग शेयर अच्छे लग रहे हैं। वहीं धातु और ऑटो (Auto) शेयरों से अभी दूर ही रहना चाहिए। आशीष कुकरेजा, निदेशक, क्राफ्टवेल्थ मैनेजमेंट (Ashish Kukreja, CraftWealth Management)
(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2011)

Last Updated ( Friday, 15 July 2011 09:39 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.