Home जानकारों की राय नाम चुनें आशीष कुकरेजा निफ्टी 5500 के ऊपर जाने पर बड़ी तेजी
Banner
Banner
Banner
निफ्टी 5500 के ऊपर जाने पर बड़ी तेजी Print E-mail

आशीष कुकरेजा, ईडी, फिनैकल वेल्थ मैनेजर्स

भारतीय शेयर बाजार आज एक सीमित दायरे में लग रहा है औरा ऐसा नहीं लगता कि निफ्टी आज 5450 का दायरा तोड़ सकेगा।

दरअसल इस समय बाजार में अनिश्चतता बनी हुई है। जब तक बाजार की दिशा साफ नहीं होगी तब तक बाजार इसी तरह एक दायरे मे रहेगा।
निफ्टी में किसी बड़ी तेजी के लिए 5500 का स्तर टूटना जरूरी है। अगर निफ्टी 5500-5600 के दायरे में कुछ दिन रहा तो वह 6,000 की ओर बढ़ सकता है। वहीं नीचे की ओर मुझे निफ्टी 5300 के नीचे जाता नहीं दिख रहा है। लेकिन अगर किसी कारण से निफ्टी 5300 के नीचे चला गया तो यह 5000 तक फिसल सकता है।
दरअसल बाजार के सामने इस समय नयी चाल के लिए कोई बड़ा संकेत नहीं है। नतीजों का मौसम बीत चुका है। ऐसे में दूसरी तिमाही के नतीजे आने शुरू होने तक बाजार एक दायरे में ही रह सकता है।
वेदांता समूह ने कल कैर्न इंडिया को खरीदने का ऐलान किया है। जिनके पास कैर्न इंडिया या सेसा गोवा के शेयर हों, उन्हें अभी इंतजार करना चाहिए। इन दोनों कंपनियों में हड़बड़ी में बिकवाली नहीं करें। यह सही है कि 50 रुपये प्रति शेयर की नॉन-कंपीट फी के चलते निवेशकों को खुले प्रस्ताव (ओपन ऑफर) में कम भाव मिलेगा। लेकिन मुझे लगता है कि अभी यह भाव अंतिम नहीं है और इसमें आगे चल कर कुछ और स्पष्टता आ सकती है। वहीं स्टरलाइट में गिरावट का सिलसिला अब थम सकता है। बैंकिंग क्षेत्र अभी मजबूत लग रहा है। वहीं रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और धातु शेयर थोड़े कमजोर लग रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2010)

Last Updated ( Tuesday, 17 August 2010 09:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.