|
हफ्ते का अंत 5150 के ऊपर होने की उम्मीद |
|
|
धर्मेश पंचोली, निवेश सलाहकार
मुझे लगता है कि इस हफ्ते के अंत तक निफ्टी 5,150 के ऊपर जा सकता है।
अगले एक-दो दिनों की बात करें तो बाजार में थोड़ी नरमी आ सकती है, लेकिन यह 4920-5050 के दायरे में रहेगा। एक्सपायरी 5,100-5,150 के बीच हो सकती है। इस समय काफी लोग मूल्यांकन के बारे में चिंतित हैं। लेकिन बाजार की यह सारी तेजी संदेहों के बीच ही चली है। यह संदेह ही बाजार को ऊपर ले जा रहा है। अब तक जो नतीजे आये हैं, वे मोटे तौर पर अच्छे ही रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इन तिमाही नतीजों के आधार पर कई शेयरों की रीरेटिंग हो सकती है। बाजार की आगे की दिशा के बारे में यही लगता है कि अभी यह एक दायरे में है। जब तक 4,920 का स्तर टूटता नहीं है, तब तक किसी बड़ी गिरावट का अंदेशा नहीं रहेगा। लेकिन जब तक 5,150 का स्तर पार नहीं होता, तब तक किसी बड़ी उछाल की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2009) |
|
Last Updated ( Monday, 26 October 2009 11:24 )
|