|
निफ्टी का सेट्लमेंट 5000 के आसपास होगा |
|
|

प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक तकनीकी रूप से भारतीय शेयर बाजार अब भी कमजोर लग रहा है, लेकिन वायदा सेट्लमेंट की वजह से यहाँ से एक उछाल आ सकती है।
निफ्टी का सेट्लमेंट लगभग 5000 के आसपास हो सकता है। वहीं नीचे इसके लिए 4830 पर काफी मजबूती सहारा रहेगा। इससे पहले 4854 भी इसके लिए समर्थन स्तर का काम करेगा। ऊपर की ओर 5000 पर निफ्टी को मजबूत बाधा मिलेगी। सेंसेक्स के लिए समर्थन स्तर 16,200 पर है, जबकि 17,000 का स्तर मजबूत बाधा का काम करेगा। कारोबारी नजरिये से मेरी सलाह होगी कि बाजार के ऊपर आने पर मुनाफावसूली की जाये। मुनाफावसूली कभी आपको चोट नहीं करती! (शेयर मंथन, 23 मई 2010) |
|
Last Updated ( Sunday, 23 May 2010 20:05 )
|